लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से 311 मरीजों की मौत हुई, 20000 से अधिक नये मामले आये सामने

By भाषा | Updated: May 5, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 311 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20,960 नए मामले सामने आए एवं संक्रमण दर 26.37 फीसदी रही।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार दोपहर को एक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी।

यह लगातार चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 30 फीसद के नीचे रही है।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि हर प्रकार की कोशिश एवं आक्रामक कोविड-19 प्रबंधन के फलस्वरूप यहां संक्रमण दर में नाटकीय गिरावट आयी है।

उसने कहा, ‘‘ बस 10 दिनों के अंदर दिल्ली की सक्रमण दर में नौ फीसद की गिरावट आयी। 26 अप्रैल को दिल्ली में संक्रमण दर 35 फीसदी थी और पांच मई को यह घटकर करीब 26 फीसदी रह गयी।’’

सरकारी आंकड़े के हिसाब से राजधानी में मंगलवार को संक्रमण दर 26.73 प्रतिशत , सोमवार को 29.56 प्रतिशत, रविवार को 28.33 प्रतिशत, शनिवार को 31.6 प्रतिशत, शुक्रवार को 32.7 फीसदी, बृहस्पतिवार को 32.8 प्रतिशत, बुधवार को 31.8 फीसदी, पिछले मंगलवार को 32.7 और पिछले सोमवार को 35 फीसदी थी।

यहां 22 अप्रैल को संक्रमण दर सर्वाधिक 36.2 फीसदी रही थी।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19,953 मामले, सोमवार को 18,043 (15 अपैल के बाद सबसे कम) , रविवार को 20,394 , शनिवार को 25,219 , शुक्रवार को 27,047 , बृहस्पतिवार को 27,047 ,बुधवार को 25,986 , पिछले मंगलवार को 24,149 , पिछले सोमवार को 22,933 नये मामले सामने आये थे।

शहर में मंगलवार को 338,सोमवार को 448 (अबतक सर्वाधिक) , रविवार को 407 , शनिवार को 412 , शुक्रवार को 375 , बृहस्पतिवार को 395 ,बुधवार को 368 , पिछले मंगलवार को 381 , पिछले सोमवार को 380, पिछले रविवार को 350 और पिछले शनिवार सप्ताह शनिवार को 357 मरीजों की मौत हुई।

शहर में अबतक कोविड-19 के 12,53,902 मामले सामने आ चुके हैं। उनमें 11.43 लाख मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और अबतक 18063 मरीजों की जान चली गयी।

फिलहाल यहां 91859 मरीज उपचाररत हैं। शहर में 21528 कोविड बिस्तरों में बस 1518 बिस्तर खाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा