लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 310 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:57 IST

Open in App

अमरावती, 11 अक्टूबर आंध्र प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद से सोमवार को कोविड-19 के सबसे कम, 310 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि सोमवर को सुबह नौ बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 994 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

विभाग के अनुसार राज्य में अब कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,57,562 हो गई है जिनमें 20,36,048 संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 14,256 मरीजों की जान चली गयी।

राज्य सरकार का कहना है कि फिलहाल 7,258 मरीज उपचाराधीन हैं। सोमवार को गुंटूर जिले में 54, एसपीएस नेल्लोर में 51, चित्तूर में 45, विशाखापत्तनम में 42, पूर्वी गोदावरी में 38, कृष्णा में 28 और प्रकाशम जिले में 23 नये मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह