लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बार से 10 महिला वेटरों समेत 31 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 10:19 IST

Open in App

ठाणे, 18 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक बार में छापा मारा और कोरोना वायरस संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने तथा अश्लील कृत्यों में शामिल होने के आरोप में 10 महिला वेटरों और 21 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।

ठाणे पुलिस की प्रवक्ता जयमाला वसावे ने बताया कि कल्याण अपराध शाखा की तृतीय इकाई ने बृहस्पतिवार रात को यह कार्रवाई की।

उन्होंने बताया, ‘‘एक खुफिया सूचना के आधार पर अपराध शाखा के दल ने कल्याण-मानपाडा रोड पर स्थित बार पर छापा मारा और पाया कि बार के कई कर्मियों तथा ग्राहकों ने मास्क नहीं पहन रखा था और वे सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन भी कर रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह भी पाया कि बार में ग्राहकों को खाना और शराब परोस रही महिलाओं ने सही तरीके से कपड़े नहीं पहने थे और वे अश्लील कृत्यों में शामिल थीं।

पुलिस ने बताया कि 10 महिला वेटरों के अलावा बार में 19 ग्राहकों और दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया तथा एक म्यूजिक एम्प्लीफायर समेत 24,300 रुपये के विभिन्न उपकरण भी जब्त किए गए। उनके खिलाफ मानपाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे