लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 31 नए मरीज सामने आए, एक और संक्रमित की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2020 13:59 IST

Open in App

ईटानगर, 29 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 31 नए मरीजों के सामने आने के साथ प्रदेश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,262 हो गई है।

वरिष्ठ अधिकारी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत भी हुई जिसे मिलाकर अबतक इस महामारी से प्रदेश में 51 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि मृतक की उम्र 50 साल थी और वह चांगलांग जिले के इन्नाव गांव का रहने वाला था व उसे लिवर की बीमारी भी थी।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में जो 31 नए मामले आए है उनमें से सात संक्रमित राजधानी संकुल क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि वेस्ट केमांग में चार, चांगलांग-ईस्ट सियांग-लेपा रेडा में तीन-तीन नए मरीज मिले हैं।

डॉ.जाम्पा ने बताया कि 29 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच के जरिये जबकि एक में आरटी-पीसीआर जांच के माध्यम से और एक व्यक्ति में ट्रूनेट के जरिए संक्रमण की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि पांच मरीजों को छोड़कर बाकी में संक्रमण के लक्षण नहीं है और उन्हें कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र में स्थानांतरित कराया गया है।

डॉ.जाम्पा ने बताया कि इस अवधि में 53 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक 15,323 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय अरुणाचल प्रदेश में 888 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 94.22 प्रतिशत है।

राज्य के निगरानी अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल जांच किए जा रहे नमूनों में संक्रमण की दर 5.78 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से मृत्युदर 0.31 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राजधानी संकुल क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निरजुली और बंदरदेवा के इलाके आते हैं और यहीं इस समय सबसे अधिक 607 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह