लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के 31 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 141 हुई

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:17 IST

Open in App

मुंबई, 26 दिसंबर महाराष्ट्र में रविवार को ओमीक्रोन के 31 नए मामले सामने आए जिससे वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि ओमीक्रोन के 27 नए मामले मुंबई में सामने आए हैं जिससे शहर में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।

इसने कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान इन सभी नए मामलों का पता चला।

विभाग ने बताया कि इन मरीजों में गुजरात से से चार, कर्नाटक से तीन, केरल और दिल्ली से दो-दो, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों- जलगांव, ठाणे, नवी मुंबई, औरंगाबाद से एक-एक मरीज हैं, जबकि दो विदेशी नागरिक हैं। इसने कहा कि ठाणे में, रविवार को दो मामले और पुणे ग्रामीण और अकोला में एक-एक मामला सामने आया।

राज्य में अब तक सामने आए ओमीक्रोन के कुल 141 रोगियों में से 73 मुंबई में, 19 पिंपरी चिंचवाड़ (पुणे शहर के पास), 16 पुणे जिले के ग्रामीण इलाकों से, सात पुणे शहर से, सातारा और उस्मानाबाद से पांच-पांच मामले हैं। ठाणे शहर, कल्याण डोंबिवली (ठाणे जिला), नागपुर और औरंगाबाद में दो-दो, और बुलढाणा, लातूर, अहमदनगर, अकोला, वसई-विरार (पालघर जिला), नवी मुंबई, मीरा भायंदर (ठाणे जिला) में ओमीक्रोन संक्रमण का एक-एक मामला आया है।

इनमें से 61 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बयान के अनुसार रविवार को सामने आए 31 नए मरीजों में 17 पुरुष और 14 महिलाएं हैं।

बयान के अनुसार, इनमें से छह 18 वर्ष से कम उम्र के हैं जबकि तीन की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। ये सभी विदेश यात्रा से लौटे थे, जबकि एक मरीज विदेश से यात्रा से लौटे संक्रमित यात्री के संपर्क में आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos