लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:58 IST

Open in App

कोहिमा, 22 सितंबर नगालैंड में बुधवार को 31 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 30,990 हो गई, जबकि एक और मरीज की मौत से पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 658 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

दीमापुर जिले में सबसे अधिक 19 नए मामले सामने आए, इसके बाद मोकोकचुंग में पांच और कोहिमा और फेक में तीन-तीन मामले आए। दीमापुर में संक्रमण से एक मरीज की मृत्यु हुई।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब 459 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 28,913 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में ठीक हुए 35 लोग शामिल हैं, और 960 मरीज अब तक दूसरे राज्यों में चले गए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 93.29 प्रतिशत है।

नगालैंड में अब तक कोविड-19 के लिए 3.6 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है और 6.79 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया है, जिनमें से 3.12 लाख का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?