लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 31 नये मामले

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:17 IST

Open in App

पुडुचेरी, 30 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,924 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने मंगलवार को बताया कि माहे में सबसे अधिक 14 मामले, पुडुचेरी में नौ, कराईकल में छह और यनम में दो नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 284 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 57 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 227 लोग पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 43 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,768 हो गई। इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,872 है।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में अभी तक करीब 19.83 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.34 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.33 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 12,26,238 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,57,887 लोगों को पहली खुराक और 4,68,351 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित