लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 31 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 7,394 हुई

By भाषा | Updated: June 20, 2021 11:56 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 20 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में रविवार को कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 7,394 हो गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमितों के सपंर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान 27 मामले सामने आए जबकि चार लोग बाहर से यात्रा कर लौटे थे। केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई और महामारी शुरू होने के बाद से अब तक मृतकों की कुल संख्या 127 है।

बुलेटिन में कहा गया कि 24 और लोग इस बीमारी से उबर गए, जिससे अब तक संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 7,162 हो गयी है। केंद्रशासित प्रदेश में अब 105 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि अंडमान एवं निकोबार में चार लाख से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है और संक्रमण दर 1.84 प्रतिशत है। अब तक 1.37 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों