लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से 31 और रोगियों की मौत, संक्रमण के 2154 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 19, 2020 20:54 IST

दिल्ली में कल कोविड-19 की 36,445 जांचें की गईं, जिसमें संक्रमण के तुलनात्मक रूप से कम मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से 31 और रोगियों की मौत हुई है।दिल्ली में रविवार को यह संख्या 23,292 थी, जो सोमवार को घटकर 22,570 रह गई।दिल्ली में कहा गया है कि संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,33,171 हो गई है। 

नयी दिल्लीदिल्ली में सोमवार को कोविड-19 से 31 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6,040 हो गई। इसके अलावा 2,145 और लोगों के वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 3.33 लाख हो गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कल कोविड-19 की 36,445 जांचें की गईं, जिसमें संक्रमण के तुलनात्मक रूप से कम मामले सामने आए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से 31 और रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 6,040 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार को इलाजरत रोगियों की संख्या में भी थोड़ी कमी आई है। रविवार को यह संख्या 23,292 थी, जो सोमवार को घटकर 22,570 रह गई। बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,33,171 हो गई है। 

बता दें कि विश्व भर में कोरोना वायरस के कहर के बीच संक्रमित लोगों की कुल संख्या चार करोड़ से अधिक हो गयी है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल एक हिस्सा है और इस महामारी का वास्तविक प्रभाव अभी आना बाकी है। इस घातक वायरस से दुनिया भर में लोगों के जीवन और उनके कार्यों को प्रभावित किया है।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार सोमवार सुबह संक्रमितों की संख्या चार करोड़ के पार हो गयी। यह विश्वविद्यालय दुनिया भर से कोरोना वायरस संबंधी आंकड़े एकत्र करता है। यह संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों में इस वायरस से संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा कई सरकारों ने वास्तविक संख्या नहीं बतायी है। इस घातक वायरस से अब तक 10.1 लाख से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी मानना ​​है कि वास्तविक संख्या कहीं ज्यादा है।

अमेरिका, भारत और ब्राजील ने अब तक सबसे अधिक मामलों की जानकारी दी है। इन देशों में कमश: 81 लाख, 75 लाख और 52 लाख मामले सामने आए हैं। हालांकि हाल के हफ्तों में संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि यूरोप के कारण हुयी है। यूरोप में संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। यूरोप में अब अब तक इस महामारी से 2,40,000 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हुयी है। पिछले हफ्ते, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा था कि यूरोप में करीब सात लाख मामलों की साप्ताहिक रिपोर्ट थी और यह क्षेत्र विश्व स्तर पर लगभग एक तिहाई मामलों के लिए जिम्मेदार था।

यूरोप में आए नए मामलों में से करीब आधे मामले ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और स्पेन से हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए यूरोप भर में किए जा रहे नए उपाय "पूरी तरह से आवश्यक" हैं। इटली और स्विट्जरलैंड में मास्क पहनने को अनिवार्य किया गया है वहीं उत्तरी आयरलैंड और चेक गणराज्य में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया