लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 से 31 और मौतें, 1967 नए मरीज

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:59 IST

Open in App

लखनऊ, तीन दिसंबर पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 31 और लोगों की मौत हो गई तथा 1967 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 31 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7848 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 1967 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य में इस वक्त 22,990 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 1,69,895 नमूनों की कोविड जांच की गई राज्य में अब तक 1,97,88,497 नमूने जांचे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निजी लैब में आरटी-पीसीआर की जांच कराने के लिए निर्धारित दरों में कटौती कर दी है और पहले जो जांच 1600 रुपए में होती थी वह अब 700 से 900 रुपये के बीच होगी।

प्रसाद ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति लैब में जाकर अपना नमूना देता है तो उसे 700 रुपये देने होंगे और अगर निजी लैब का कर्मचारी घर आकर नमूने एकत्र करेगा तो जांच के लिए 900 रुपये देने पड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां