लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 31 और लोगों की मौत, रिकार्ड 7359 नये मामले

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:26 IST

Open in App

जयपुर, 16 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 7359 नये मामले शुक्रवार को सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,95,309 हो गई। राज्य में इस घातक संक्रमण में 31 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3072 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 53,813 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के रिकार्ड 7359 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,95,309 हो गई है जिसमें 53,813 रोगी उपचाराधीन हैं।

बीते चौबीस घंटे में राज्य में आए संक्रमितों में जयपुर में 1201, जोधपुर में 1144, उदयपुर में 792, कोटा में 664, धौलपुर में 355, अजमेर में 342, अलवर में 271, भीलवाडा में 254, डूंगरपुर में 257, भीलवाडा में 254 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 2791 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,38,424 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस घातक संक्रमण से बीते चौबीस घंटे में हुई मौतों में से जोधपुर-उदयपुर में पांच-पांच, अजमेर में तीन,बाडमेर-जयपुर-करौली-सीकर में दो दो और चित्तौडगढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर,जालौर, झालावाड, झुंझुनूं,नागौर, राजसमंद और सवाईमाधोपुर में एक-एक मौतें भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?