लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बारिश से संबंधित घटनाओं में 31 की मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:02 IST

Open in App

औरंगाबाद, आठ सितंबर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले एक सप्ताह में भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 लोगों में से 12 की मौत मंगलवार को दर्ज की गई।

मंडलीय आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ''मराठवाड़ा इलाके में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। मंगलवार शाम तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 31 लोगों की मौत हुई। इनमें से 12 मौतें सात सितंबर को दर्ज की गई जबकि 19 लोगों की मौत एक सितंबर से छह सितंबर के बीच हुई।''

उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा के 145 सर्कल के आठ जिलों में पिछले 24 घंटे में मंगलवार तक 65 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई। अधिकारी ने कहा कि 31 में से चार लोगों की मौत औरंगाबाद में हुई।

इसके अलावा हिंगोली और जालना में भी चार-चार लोगों की मौत हुई। परभणी और उस्मानाबाद में दो-दो, नांदेड़ में सात, बीड में पांच और लातूर में तीन लोगों की मौत हुई।

अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण एक सितंबर से लेकर अब तक, जालना जिले में 598 पोल्ट्री पक्षियों समेत 687 पालतू पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा क्षेत्र के 64 घरों को भारी नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे