औरंगाबाद में 31 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 16:17 IST2020-12-21T16:17:48+5:302020-12-21T16:17:48+5:30

31 kg sandalwood recovered in Aurangabad, two people arrested | औरंगाबाद में 31 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद, दो लोग गिरफ्तार

औरंगाबाद में 31 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद, दो लोग गिरफ्तार

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 21 दिसंबर औरंगाबाद जिले के वैजापुर इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार कर 31 किलोग्राम चंदन की लकड़ी जब्त की गयी।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक जानकारी के आधार पर डोंगरगांव फाटा के पास जाल बिछाया गया था और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए जब्बर खान (50) और प्रकाश मेहर (53) को पकड़ लिया गया। दोनों जालना के भोकरदन के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने 62,000 रुपए मूल्य की 31 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की। शिल्लोड ग्रामीण पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और वह आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 31 kg sandalwood recovered in Aurangabad, two people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे