लाइव न्यूज़ :

असम में विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव में 31 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: October 16, 2021 20:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 अक्टूबर असम में आगामी 30 अक्टूबर को विधानसभा की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये शनिवार को नाम वापसी के बाद अब कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन विभाग की तरफ से यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

आठ उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद अब गोसाईगांव, भवानीपुर, तमुलपुर, मरियानी और थोवरा विधानसभा क्षेत्रों में कुल 31 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि नाम वापस लेने वालों में तीन तमुलपुर से चुनाव मैदान में थे जबकि पांच गोसाईगांव से चुनाव लड़ रहे थे।

गोसाईगांव सीट से जोवेल टुडू (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), जिरोन बसुमतारी (यूपीपीएल), ध्रुबा कुमार ब्रह्म नारजारी (बीपीएफ), खैरुल अनम खांडाकर (एआईयूडीएफ) के अलावा उत्तम कुमार तालुकदार, कमल रॉय, उस्मान गनी एसके और अब्दुल हाशम अकंद (सभी निर्दलीय) चुनाव लड़ रहे हैं।

भवानीपुर सीट से फणीधर तालुकदार (भारतीय जनता पार्टी), शैलेंद्र नाथ दास (आईएनसी), जब्बर अली (एआईयूडीएफ), मिराजुल हक (रोड मैप पार्टी), सिबेन दास (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल), शौकत अली अहमद के अलावा मैदान में खंफा खुंगुर गोयारी और अरिफुल इस्लाम (सभी निर्दलीय) हैं।

तमुलपुर निर्वाचन क्षेत्र में भास्कर दहल (कांग्रेस), ब्रजेंद्र नाथ डेका (गण सुरक्षा पार्टी), जोलेन दैमारी (यूपीपीएल), राजकुमार बारो (वीपीआई) के अलावा गणेश कचारी और यशवंत चौहान (दोनों निर्दलीय) उम्मीदवार हैं।

मरियानी सीट से रूपज्योति कुर्मी (भाजपा), लुहित कोंवर (कांग्रेस), गोपाल चंद्र घटुवार (असम संग्रामी मंच) और संजीव गोगोई (निर्दलीय) उम्मीदवार हैं।

थोवरा में सुशांत बोरगोहेन (भाजपा), मोनूरंजन कोंवर (आईएनसी), कृष्णा गोगोई (भाकपा) के अलावा धाजिया कोंवर और लोहित गोवाला (दोनों निर्दलीय) मैदान में हैं।

गोसाईगांव और तमुलपुर में मौजूदा विधायकों की मौत के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है, जबकि भवानीपुर, मरियानी और थोवरा के निवर्तमान विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के लिए अपनी सीटों से इस्तीफा दे दिया था।

मतगणना दो नवंबर को होगी और समूची चुनावी प्रक्रिया पांच नवंबर तक पूरी हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?