महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नये मामले सामने आये
By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:55 IST2021-01-17T20:55:10+5:302021-01-17T20:55:10+5:30

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नये मामले सामने आये
मुंबई, 17 जनवरी महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,90,759 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान के अनुसार इस महामारी से 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 50,438 पर पहुंच गई है।
विभाग ने बताया कि रविवार को कुल 2,342 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,86,469 हो गई है।
महाराष्ट्र में अभी 52,653 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।