लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना के 30741 मामले: 351 नए पॉजिटिव केस सामने आए, 6 लोगों की मौत, अलवर में सबसे ज्यादा 103 लोग संक्रमित मिले

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 21, 2020 20:51 IST

राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 12 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है। और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 30741 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30741 हो गई है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 103 मामले अलवर में सामने आए।

जयपुर: राजस्थान में जुलाई माह की शुरुआत से ही कोरोना पाॅजीटिव मामलों ने बेकाबू होना शुरू कर दिया है और राज्य में आज सामने आए 351 नये कोरोना मामलों के साथ प्रदेष में संक्रमितों की संख्या 30741 हो गई है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 103 मामले अलवर में सामने आए। वहीं, जालौर में 43,नागौर में 32, अजमेर में 27, सिरोही में 23, सीकर और जयपुर में 20-20,दौसा में 18, कोटा में 15, हनुमानगढ़ में 10, उदयपुर, गंगानगर और टोंक में7-7, डूंगरपुर में 5, सवाई माधोपुर में 4, भीलवाड़ा में 3, बूंदी, बारां, बांसवाड़ा में 1-1 संक्रमित मिला। राज्य में बाहर से आया एक व्यक्ति भी कोरोना पाॅजीटिव मिला। वहीं, प्रदेष में 6 लोगों की मौत के बाद कुल मौत का आंकड़ा 574 पहुंच गया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 12 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है। और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 30741 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 22299 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 574 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है। ऐसे मंे अब राजस्थान में कुल 7627 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।

जानें क्या राज्य के जिलों का हाल?

प्रदेशमें संक्रमण के कोरोना के सर्वाधिक 4879 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं, जयपुर में 4427 (2 इटली के नागरिक), भरतपुर में 2181, पाली में 2057, अलवर में 1911, बीकानेर में 1433, अजमेर में 1220, नागौर में 1137, कोटा में 1061, धौलपुर में 1022, उदयपुर में 1011, बाड़मेर में 995, जालौर में 927, सिरोही में 763, सीकर में 756, डूंगरपुर में 524, चूरू में 522, झुंझुनूं में 503, राजसमंद में 471, और झालावाड़ में 411 लोग अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

इसके अतिरिक्त भीलवाड़ा में 360, दौसा में 259, टोंक में 233, करौली में 228, चित्तौड़गढ़ में 219, हनुमानगढ़ में 167, सवाई माधोपुर में 162, प्रतापगढ़ में 159, जैसलमेर में 158 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 115, श्रीगंगानगर में 112, बारां में 80 और बूंदी में 38 लोग अब तक कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं बीएसएफ के 59 जवान के साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान में आए 181 लोग भी कोरोना पॉजीटिव मिले।

राजस्थान मेंअब तक 574 लोगों की हो चुकी है मौत 

राजस्थानमें कोरोना से अब तक 574 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 179 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 73, भरतपुर में 46, कोटा में 29, अजमेर में 28, बीकानेर में 24, नागौर-पाली में 20-20, धौलपुर में 15, उदयपुर में 12 और सिरोही में 10, सवाई माधोपुर में 9, बाड़मेर, सीकर और अलवर में 8-8, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, राजसमंद और करौली में 5-5, झुंझुनू और बारां में 4-4, जालौर, श्रीगंगानगर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़, टोंक, चूरू औरबांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के प्रदेश में आए 34 मरीजों की भी मौत अब तक हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन