लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 30,549 नए मामले, छह दिन बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 11:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त देश में 30,549 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,17,26,507 हो गयी है और छह दिन बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या भी घटी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।

मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार संक्रमण से 422 रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या 4,25,195 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 4,04,958 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.38 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के मरीजों में 8,760 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 1.85 प्रतिशत है । साप्ताहिक संक्रमण दर 2.39 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि रविवार को 16,49,295 नमूनों की जांच की गई जिससे देश में अब तक हुई कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या बढ़कर 47,12,94,789 हो गई है।

इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,08,96,354 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 47.85 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक महामारी से जिन 422 लोगों ने जान गंवाई है उनमें 118 केरल से और 90 महाराष्ट्र से हैं। अब तक कोविड-19 से देश में 4,25,195 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 1,33,038 की महाराष्ट्र, 36,612 की कर्नाटक, 34,130 की तमिलनाडु, 25,054 की दिल्ली, 22,763 की उत्तर प्रदेश, 18,161 की पश्चिम बंगाल और 16,294 लोगों की मौत पंजाब में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?