लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 305 नए मामले, और तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:35 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 दिसंबर ओडिशा में कोविड-19 के 305 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,29,306 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, संक्रमण से और तीन लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,871 हो गई है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 174 पृथक-वास केन्द्रों से हैं जबकि 131 मामले संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों के हैं।

उन्होंने कहा कि सुन्दरगढ़ और सम्बलपुर जिलों में सबसे ज्यादा 28-28 नए मामले आए हैं। वहीं भद्रक, बोलांगीर और पुरी जिलों में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 53 लोगों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई है।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में संक्रमण से 322 लोगों की मौत हुई है, राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले में है। इसके अलावा गंजाम जिले में (246), सुन्दरगढ़ में (166) और कटक में (138) लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अभी कोविड-19 के 2,607 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच