लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 305 नए मामले आए, तीन मौतें हुईं

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:04 IST

Open in App

ईटानगर, तीन अगस्त अरुणाचल प्रदेश में 305 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद इस पूर्वोत्तर राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 48,565 हो गए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने कहा कि पिछले दो दिनों में संक्रमण के कारण दो महिलाओं सहित तीन और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 234 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 3,508 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जम्पा ने कहा कि 469 और मरीज बीमारी से उबर गए, जिससे राज्य में ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्या बढ़कर 44,823 हो गई है।

एसएसओ ने कहा कि मरीजों के ठीक होने की दर 92.29 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.05 प्रतिशत है। जम्पा ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए कुल 9,47,244 नमूनों की जांच की गई है।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पादुंग ने कहा कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल 8,60,976 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?