लाइव न्यूज़ :

मुंबई में इस साल अभी तक डेंगू के 305 मामले आए

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:10 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर मुंबई में जनवरी 2021 से लेकर अभी तक डेंगू के 305 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 85 मामले इस महीने सामने आए। महानगरपालिका की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल महाराष्ट्र की राजधानी में डेंगू के 129 मामले सामने आए थे।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अभी तक इस साल मच्छर जनित बीमारी के कारण कोई मौत नहीं हुई जबकि 2020 में तीन लोगों की मौत हुई थी।

उसने बताया कि मुंबई में इस साल एक से 12 सितंबर के बीच डेंगू के 85 मामले आए जबकि पिछले महीने 144 मामले आए थे।

बीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार, बीमारी के ज्यादातर 85 नए मामले तीन नगर निकाय वार्ड - ई (भायकुला, चिंचपोकली, आग्रीपाडा), जी-दक्षिण (दादर-पूर्व, सायन-पूर्व, माटुंगा, अन्टॉप हिल) और जी-उत्तर (धारावी, दादर और माहिम) में आए हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नगर निकाय के कीट नियंत्रण विभाग ने 4,46,077 मकानों का निरीक्षण किया और बीमारी के खिलाफ एहतियाती कदम के तौर पर मच्छर पैदा करने वाले 4,108 स्थानों को नष्ट कर दिया।

बीएमसी ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा टिन, थर्माकोल के डिब्बे, नारियल के खोखे, टायरों और ऐसी अन्य वस्तुओं में पानी जमा न होने को कहा है।

बीएमसी ने बताया कि उसने शहर में मच्छर पैदा करने वाले स्थानों को नष्ट करने के लिए हाल में ड्रोन तैनात किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए