लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 304 नए मामले, एक महिला की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:58 IST

Open in App

ईटागनर, नौ जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 304 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 30 हजार के करीब पहुंच गए।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जम्पा ने बताया कि संक्रमण से एक महिला की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 126 हो गई। कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने चिम्पू में कोविड समर्पित अस्पताल (डीसीएच) में सोमवार को दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि नए 304 मामलों में से चांगलांग में सबसे अधिक 51, कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में 39, वेस्ट कामेंग में 33, ईस्ट सियांग में 24, ईस्ट कामेंग में 23, नामसाई में 19, अंजॉ में 17, लोअर सुबनसिरी में 13, लोहित में 12 नए मामले सामने आए। पापुमपरे, अपर सियांग, अपर सुबनसिरी, वेस्ट सियांग, लेपारदा, लोअर सियांग, लोअर दिबांग वैली, लोंगदिंग, क्रा दादी, तवांग, पक्के-केसांग, दिबांग वैली और कुरुंग कुमे जिलों में भी संक्रमण के मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 295 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, तीन आरटी-पीसीआर और छह ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। इनमें से 122 लोगों में ही कोविड-19 के लक्षण थे। राज्य में अभी 3,305 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

जम्पा ने बताय कि मंगलवार को 438 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 26,569 हो गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 88.56 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित आने की दर 4.21 प्रतिशत है।

डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 6,45,249 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 3,95,445 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे