लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 303 और मरीजों की मौत, सामने आये 30,317 नये मामले

By भाषा | Updated: May 1, 2021 18:48 IST

Open in App

लखनऊ, एक मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 303 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 30,317 नये मामले सामने आये।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 303 और मरीजों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण दर में पिछले दिनों की अपेक्षा कमी आई है और पिछले 24 घंटे में जितने नये मरीज मिले हैं उससे अधिक उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

प्रसाद ने कहा , ‘‘पिछले 24 घंटे में 30,317 नये मामले सामने आये हैं जबकि इसी अवधि में स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या 38,826 है, अर्थात जितने और लोग संक्रमित हुए हैं उससे लगभग साढ़े आठ हजार अधिक लोग आज स्वस्थ हुए हैं।'

उन्होंने बताया कि अब तक 9,67,797 व्‍यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

अपर मुख्‍य सचिव के मुताबिक इस समय राज्य में उपचाररत मरीजों की संख्या घटकर 3,01,833 रह गई है जिनमें 2,47, 257 पृथकवास में अपना उपचार करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2.66 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक 4.10 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र