लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 30,256 नए मामले आए

By भाषा | Updated: September 20, 2021 10:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर देश में कोविड-19 के 30,256 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,78,419 हो गयी जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घट कर 3,18,181 हो गई जो 1823 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 295 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 4,45,133 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 3,18,181 हो गयी हे जो कुल संक्रमितों का 0.95 प्रतिशत है और यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.72 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 13,977 की कमी दर्ज की गयी है। साथ ही रविवार को 11,77,607 नमूनों की जांच हुई। देश में अब तक 55,36,21,766 नमूनों की जांच हो चुकी है। दैनिक संक्रमण दर 2.57 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 21 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है जो पिछले 87 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है।

मंत्रालय के अनुसार रोग से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 3,27,15,105 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत 80.85 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल