लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 30,256 नए मामले आए

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:09 IST

Open in App

(इंट्रो में बदलाव के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,256 नए मामले आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,78,419 हो गयी। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,18,181 हो गई है, जो 1,83 दिनों बाद सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 295 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,45,133 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,18,181 हो गयी है, जो कुल मामलों का 0.95 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 13,977 कमी दर्ज की गयी। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.72 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,36,21,766 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 11,77,607 नमूनों की जांच रविवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.57 प्रतिशत है, जो पिछले 21 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है, जो पिछले 87 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,27,15,105 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 80.85 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 295 लेगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 152 और महाराष्ट्र के 49 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,45,133 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,518, कर्नाटक के 37,603 , तमिलनाडु के 35,337 , दिल्ली के 25,085 , केरल के 23,591 , उत्तर प्रदेश के 22,887 और पश्चिम बंगाल के 18,652 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो