लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 30,256 नए मामले आए

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:07 IST

Open in App

(इंट्रो में बदलाव के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर देश में कोविड-19 के 30,256 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,78,419 हो गयी जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घट कर 3,18,181 हो गई जो 183 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 295 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 4,45,133 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 3,18,181 हो गयी हे जो कुल संक्रमितों का 0.95 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.72 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 13,977 की कमी दर्ज की गयी है। साथ ही रविवार को 11,77,607 नमूनों की जांच हुई। देश में अब तक 55,36,21,766 नमूनों की जांच हो चुकी है। दैनिक संक्रमण दर 2.57 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 21 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है जो पिछले 87 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है।

मंत्रालय के अनुसार रोग से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 3,27,15,105 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत 80.85 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित