लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,018 नए मामले सामने आए, 69 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 19:59 IST

Open in App

मुंबई/पणजी, 29 दिसंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3018 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को बढ़कर 19,25,066 हो गई। वहीं, महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 112 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को बढ़कर 50,884 हो गई।

महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मुंबई में कहा कि 69 और रोगियों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 49,373 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि दूसरी ओर दिनभर में 5,572 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 18,20,021 हो गई है।

राज्य में अब भी 54,537 रोगियों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुंबई में संक्रमण के 537 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,92,008 हो गई है। इसके अलावा शहर में छह और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 11,094 तक पहुंच गई है।

वहीं, पड़ोसी राज्य गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 112 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को 50,884 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिनभर में 116 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न उपचार केन्द्रों से छुट्टी दे दी गई। एक रोगी की मौत हुई है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 49,199 जबकि मृतकों की तादाद 735 हो गई है।

राज्य में अब भी 950 लोग वायरस से संक्रमित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो