लाइव न्यूज़ :

एनसीएलटी की विभिन्न पीठ में 301 पद खाली : सरकार

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च सरकार ने मंगलवार को कहा राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की विभिन्न पीठ में अध्यक्ष सहित कुल 301 पद खाली हैं।

निगमित मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान समय-समय पर रिक्त पदों को भरा गया है।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा, ‘‘मौजूदा तिथि के अनुसार, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की विभिन्न पीठ में एक अध्यक्ष, 22 सदस्यों और 278 अधिकारियों और कुछ अन्य कर्मचारियों के कुल पद खाली हैं।’’

ठाकुर के अनुसार, वर्ष 2018 और वर्ष 2019 में क्रमशः पांच सदस्य और 29 सदस्य नियुक्त किए गए थे।

मंत्री ने कहा, ‘‘... 31.12.2020 तक होने वाली रिक्तियों के लिए 21 सदस्यों की नियुक्ति के लिए चयन समिति की सिफारिशें प्राप्त हुई हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के पदों के लिए भर्ती नियम (आरआर) को अधिसूचित किया गया है तथा पदोन्नति, प्रतिनियुक्ति / अवशोषण और खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर