लाइव न्यूज़ :

आंध्र में कोविड के 301 और पुडुचेरी में 28 नए मामले

By भाषा | Updated: November 4, 2021 18:25 IST

Open in App

अमरावती/पुडुचेरी, चार नवंबर आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 301 नए मरीज मिले तथा दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 28 नए मामले मिले और एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

अमरावती में एक बुलेटिन में बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटे में 367 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि भी हुई है। उसमें बताया गया है कि इसके अबतक कुल 20,49,338 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 20,67,556 मामले आए हैं और 14,388 लोगों की मौत हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में फिलहाल 3,830 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

वहीं पुडुचेरी में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले 1,28,134 पहुंच गए हैं तथा मृतक संख्या 1860 हो गई है और 1,25,924 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में 350 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं, जिनमें से 66 का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि बाकी 284 संक्रमित घर में पृथकवास में है।

विभाग अबतक कोविड रोधी टीके की 11,33,440 खुराकें लगा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos