उत्तराखंड में कोविड-19 के 301 नए मामले
By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:36 IST2021-01-04T19:36:51+5:302021-01-04T19:36:51+5:30

उत्तराखंड में कोविड-19 के 301 नए मामले
देहरादून, चार जनवरी उत्तराखंड में सोमवार को 301 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि आठ अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया।
यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 301 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 92,112 हो गयी है। ताजा मामलों में से सर्वाधिक 125 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 74, हरिद्वार में 23 और उधमसिंह नगर में 20 मरीज मिले।
सोमवार को प्रदेश में आठ और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महामारी से अब तक प्रदेश में 1,535 मरीज जान गंवा चुके हैं।
प्रदेश में सोमवार को 695 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 85,400 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,966 है।
प्रदेश में कोविड-19 के 1,211 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।