लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में एक पखवाड़े में हो सकती हैं 30000 राजनीतिक नियुक्तियां: माकन

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:58 IST

Open in App

जयपुर, तीन फरवरी राजस्थान में जिला स्तर पर विभिन्न निगमों एवं बोर्डों में लगभग 30 हजार राजनीतिक नियुक्तियां अब जल्द होने की उम्मीद है और राज्य की कांग्रेस सरकार इस पखवाड़े में ही इन्हें अंतिम रूप दे सकती है।

कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी लेकिन उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल फेरबदल की अटकलों को खारिज कर दिया।

माकन ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ जिला स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियों के लिए 9—10 फरवरी तक नाम मांगे गए हैं। हम लोगों की कोशिश रहेगी कि जिला स्तर पर जो बोर्ड एवं निगम हैं जहां लगभग 25 से 30 हजार राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं, इसकी कार्रवाई हम फरवरी के पहले पखवाड़े में पूरा कर लें।’’

उल्लेखनीय है कि राज्य में इन नियुक्तियों को लेकर दो साल से, गहलोत सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस तरह की नियुक्तियों से सत्तारूढ़ पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उपकृत करती है। राज्य में जिला स्तर पर विभिन्न बोर्डों एवं निगमों पर लगभग 30000 नियुक्तियां की जानी हैं।

माकन ने दस फरवरी से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र का हवाला देते हुए अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में बदलाव या बड़े स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियों की संभावना को फिलहाल खारिज कर दिया। माकन ने कहा,‘‘ चूंकि विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है इसलिए सत्र के दौरान किसी तरह की नियुक्ति नहीं होती है। न ही इस दौरान मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल होता है।’’

राज्य में हाल ही में 90 नगर निकायों के चुनाव परिणाम पर संतोष जाहिर करते हुए माकन ने उम्मीद जताई कि चार विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनाव में भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। माकन ने कहा,‘‘ इन निकाय चुनाव में कांग्रेस 48 निकायों में भाजपा से आगे रही। इन चुनाव में पहली बार कांग्रेस वार्ड संख्या, वोट प्रतिशत व वोट संख्या तीनों में आगे रही।’’

माकन के अनुसार चुनाव परिणाम इन निकाय क्षेत्रों में भाजपा के प्रति नाराजगी एवं कांग्रेस की वापसी का संकेत है।उनका कहना था कि इनमें से बहुत से इलाके उन चार विधानसभा क्षेत्रों में आते हैं जहां आगे उपचुनाव होने हैं वहां कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा व उत्साहजनक रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘आज सुबह हमने बैठक में हमने उपचुनाव पर्यवेक्षकों से बात की। हम न केवल इन निकाय नतीजों से उत्साहित हैं बल्कि जो फीडबैक सभी लोगों ने दिया है उससे हमें पूरा विश्वास है कि इन उपचुनावों में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा।’’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले माकन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित कई नेताओं के साथ लंबी चर्चा की। माकन के अनुसार बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने, उपुचनाव की तैयारी व मंत्रिमंडल विस्तार सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।' माकन बाद में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच