Coronavirus Update: गुजरात सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- हर रोज 3,000 नमूने जांचे जा रहे हैं

By भाषा | Updated: April 23, 2020 17:13 IST2020-04-23T17:13:46+5:302020-04-23T17:13:46+5:30

गुजरात सरकार ने उन अफवाहों पर विराम लगाया, जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि राज्य सरकार ने कोविड-19 (COVID-19) की जांच में कमी रखी है। इसके साथ ही, सरकार ने बताया कि इस संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 24 घंटे में एक बार ही घोषित की जाएगी।

3,000 samples being tested every day in Gujarat to detect coronavirus says officials | Coronavirus Update: गुजरात सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- हर रोज 3,000 नमूने जांचे जा रहे हैं

संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 24 घंटे में एक बार ही घोषित की जाएगी। (फाइल फोटो)

Highlightsअफवाहों को भी खारिज किया कि राज्य सरकार ने कोविड-19 (COVID-19) की जांच में कमी की है। बुधवार तक राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या 2,407 थी और संक्रमण से मौत का आंकड़ा 103 था।

अहमदाबाद: जरात में हर दिन कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण का पता लगाने के लिए तीन हजार नमूनों की जांच की जा रही है और इनमें कमी लाने की कोई योजना नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी और इन अफवाहों को भी खारिज किया कि राज्य सरकार ने कोविड-19 (COVID-19) की जांच में कमी की है। 

राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने गांधीनगर में संवाददाताओं को बताया कि गुजरात सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस की जांच के आंकड़े और इस संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 24 घंटे में एक बार ही घोषित की जाएगी। वर्तमान में दिन में दो बार, एक बार सुबह और एक बार शाम को ये आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया, 'कोरोना वायरस मामलों का पता लगाने के लिए हमने जांच की संख्या घटाई नहीं है। हम गुजरात में हर दिन 3,000 नमूनों की जांच कर रहे हैं। इनमें से 2,500 नमूने राज्यभर से एकत्र किए जाते हैं जबकि 500 नमूने उन लोगों के हैं जो पहले से पृथकवास में रखे गए हैं या अस्पतालों में भर्ती हैं।' उन्होंने बताया कि आंकड़े अब केवल शाम के वक्त ही जारी किए जाएंगे। ऐसा दोहराव से बचने के लिए किया जा रहा है। ये आंकड़े 24 घंटे में राज्यभर में की गई जांचों के संबंध में होंगे। बुधवार तक राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या 2,407 थी और संक्रमण से मौत का आंकड़ा 103 था।

Web Title: 3,000 samples being tested every day in Gujarat to detect coronavirus says officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे