लाइव न्यूज़ :

डिजिटल माध्यम से आयोजित जनजातीय सम्मेलन में भाग लेंगे देश विदेश के 3000 लोग

By भाषा | Updated: November 16, 2020 22:53 IST

Open in App

जमशेदपुर, 16 नवंबर देश और विदेश के लगभग तीन हजार लोग डिजिटल माध्यम से आयोजित एक वार्षिक जनजातीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक मंच पर आए हैं जिसका लक्ष्य पारंपरिक रीति रिवाजों और धरोहर को प्रदर्शित करना है।

टाटा स्टील फॉउंडेशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय सम्मेलन ‘संवाद’ की शुरुआत रविवार को हुई।

टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने कहा, ‘‘संवाद 2020 अपने सातवें संस्करण में है। इस साल आवागमन पर लगी पाबंदियों के चलते हमें यह अलग तरीके से करना पड़ रहा है। हम ऐसा प्रारूप लेकर आए हैं जो प्रभावी होना चाहिए और डिजिटल माध्यम से संवाद के जरिये विश्व भर के लोगों तक पहुंचना चाहिए।’’

कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस साल सम्मेलन में भारत के 23 राज्यों तथा पांच संघ शासित प्रदेश की 114 जनजातियों और श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल, केन्या, फिलीपीन, थाईलैंड और तंजानिया समेत 17 देशों के तीन हजार लोग भाग लेंगे।

आयोजन की शुरुआत बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने से हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो