लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दिवाली वाले दिन सेवा में तैनात रहेंगे 3,000 दमकल कर्मी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दिवाली पर दिल्ली में करीब 3,000 दमकल कर्मी दो दिन तक सेवा में तैनात रहेंगे और राजधानी में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 30 से अधिक विशिष्ट स्थानों पर दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के दल मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि डीएफएस नियंत्रण कक्ष दिवाली पर ज्यादातर फोन कॉल का जवाब देता है और दमकल कर्मियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना होता है।

इस साल राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी, 2022 तक आतिशबाजी की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल भी हर तरह के पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक के बावजूद दमकल विभाग ने दिवाली की आधी रात तक आग लगने की 205 घटनाओं पर कार्रवाई की।

दमकल विभाग के अनुसार उसके निदेशक अतुल गर्ग की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को हुई बैठक में चार नवंबर को दिवाली की तैयारियों पर चर्चा हुई।

डीएफएस ने कहा कि योजना के अनुसार इस साल दिवाली पर शहर भर में कई स्थानों पर तीन और चार नवंबर को शाम पांच बजे से आधी रात तक अग्निशमन दल तैनात रहेंगे।

दमकल विभाग के अनुसार तिलक नगर, लाजपत नगर (सेंट्रल मार्केट), लाल कुआं चौक, लाहौरी गेट, नांगलोई, साउथ एक्सटेंशन, सोनिया विहार, महरौली, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन समेत कई स्थानों पर दमकल वाहन मौजूद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल