लाइव न्यूज़ :

इस रणनीति के जरिए राजस्थान जीतने की कोशिश में है कांग्रेस 

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 28, 2018 05:23 IST

उल्लेखनीय है कि 2017 से जुलाई 2018 तक कांग्रेस प्रोफेशनल विंग में 300 से ज्यादा स्थाई सदस्य जोड़ चुकी है। इसमें सभी विभाग के बड़े रिटायर्ड अधिकारी सदस्य बन गये हैं।

Open in App

जयपुर, 28 जुलाईः राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह पिछड़ना नहीं चाहती है जिसके लिये पार्टी सभी तरह के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने एक साल पहले प्रोफेशनल विंग की शुरुआत की थी, जिसमें पार्टी का टारगेट रिटायर्ड आईएएस, आईपीएस, आरएएस, चिकित्सक अधिकारियों को पार्टी में जोड़ना था। जिसमें पार्टी पूरी तरह से कामयाब हुई है।

उल्लेखनीय है कि 2017 से जुलाई 2018 तक कांग्रेस प्रोफेशनल विंग में 300 से ज्यादा स्थाई सदस्य जोड़ चुकी है। इसमें सभी विभाग के बड़े रिटायर्ड अधिकारी सदस्य बन गये हैं। सूत्रों के अनुसार इनमें से पार्टी ज्यादातर चेहरों को इस विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। 

इन सदस्यों को पार्टी उस जगह से उम्मीदवार बना सकती है, जहां से सीट लगातार तीन बार खो चुकी है। इसी कारण से पार्टी वहां से राजनेता के अलावा प्रोफेशनल पर ज्यादा भरोसा जता रही है। कांग्रेस पार्टी की प्रोफेशनल विंग की जिम्मेदारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर को दी गई थी। 

इसके अलावा राज्य में जनवरी, 2018 में इसकी जिम्मेदारी रूक्षमणि कुमारी को मिली थी। जिनसे संपर्क के बाद 300 रिटायर्ड अधिकारियों ने कांग्रेस की स्थायी सदस्यता ग्रहण कर ली है। इनमें से दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से उम्मीदवारी भी जता दी। अब पार्टी यह तय करेगी कि वह उम्मीदवार वहां कितना लोकप्रिय है, इसके बाद ही पार्टी उसे अपने सिम्बल पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी