लाइव न्यूज़ :

आगरा में 300 किलोग्राम गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:56 IST

Open in App

आगरा (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर एसटीएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान में थाना एत्माद्दौला के झरना नाला इलाके में कंटेनर से 300 किलोग्राम गांजा बरामद कर इस सिलसिले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि एसटीएफ और एत्माद्दौला पुलिस को ओडिशा से कंटेनर में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार की रात वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई।

उन्होंने बताया कि तलाशी में कंटेनर से 300 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्राधिकारी छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान देवदत्त, वीरेंद्र और कालीचरन के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे ओडिशा ये गांजा लेकर हरियाणा जा रहे थे।

पुलिस उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता