लाइव न्यूज़ :

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गीले कचरे से बने ईंधन से दौड़ेंगी 300 सिटी बसें

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:45 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 नवंबर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में "कूड़े से कमाई" की परिकल्पना के आधार पर गीले कचरे से बायो-सीएनजी बनाने का 550 टन दैनिक क्षमता का नया संयंत्र लगाया गया है। इसमें बने पर्यावरण हितैषी ईंधन की मदद से हर रोज करीब 300 सिटी बसें (शहरी लोक परिवहन वाहन) दौड़ेंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और इंदौर नगर निगम (आईएमसी) की आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस संयंत्र का निरीक्षण किया जहां जल्द ही बायो-सीएनजी उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। यह संयंत्र सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर लगाया गया है।

आईएमसी आयुक्त पाल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह देश भर में अपनी तरह का पहला संयंत्र है जो कूड़े से कमाई की परिकल्पना पर आधारित चक्रीय अर्थव्यवस्था का बढ़िया उदाहरण है।"

उन्होंने बताया कि इस संयंत्र में हर रोज 550 टन गीले कचरे से मुख्यत: बायो-सीएनजी और कुछ मात्रा में कम्पोस्ट खाद बनाई जा सकेगी।

पाल ने बताया, ‘‘इस संयंत्र में बनी बायो-सीएनजी से शहर में हर रोज करीब 300 सिटी बसें दौड़ेंगी। इससे आबो-हवा की हिफाजत के साथ ही सिटी बसों के ईंधन बिल में बड़ी कटौती भी होगी।’’

उन्होंने बताया कि यह संयंत्र एक निजी कम्पनी के निवेश से स्थापित किया गया है और इसमें आईएमसी के खजाने से कोई पूंजी नहीं लगाई गई है, बल्कि इसे गीला कचरा मुहैया कराने के बदले निजी कम्पनी की ओर से शहरी निकाय को हर साल 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रीमियम प्रदान किया जाएगा।

पाल ने करार के हवाले से बताया कि निजी कम्पनी द्वारा शहरी निकाय को संयंत्र से बेची जाने वाली बायो-सीएनजी का दाम सामान्य सीएनजी की प्रचलित बाजार दर से पांच रुपये प्रति किलोग्राम कम रखा जायेगा।

मोटे अनुमान के मुताबिक कोई 35 लाख की आबादी वाले इंदौर में हर रोज तकरीबन 1,200 टन कचरे का अलग-अलग तरीकों से सुरक्षित निपटारा किया जाता है जिसमें 600 टन गीला कचरा और 600 टन सूखा कचरा शामिल है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षणों के दौरान इंदौर देश भर में अव्वल रहा था।

2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम 20 नवंबर (शनिवार) को घोषित होने वाले हैं और शीर्ष स्थान के लिए इस बार भी इंदौर की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों