30 वर्षीय महिला ने एक साथ चार बच्चियों को जन्म दिया, एक ने दम तोड़ा

By भाषा | Updated: December 7, 2019 18:29 IST2019-12-07T18:29:42+5:302019-12-07T18:29:42+5:30

पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि चैनपुर प्रखंड के पिंडरा गांव की संजय भुइयां की पत्नी रीता देवी ने एक साथ चार बच्चियों को सामान्य प्रसव से जन्म दिया। उन्होंने बताया कि चारो नवजात का वजन सामान्य से कम था। इनमें से एक बच्ची अस्वस्थ थी जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

30-year-old woman gave birth to four girls together, one died | 30 वर्षीय महिला ने एक साथ चार बच्चियों को जन्म दिया, एक ने दम तोड़ा

इनमें से एक बच्ची की जन्म के आधे घंटे के बाद ही मृत्यु हो गई।

Highlightsसदर अस्पताल में स्पेशल नियोनेटल केयर यूनिट में भर्ती कर उनकी विशेष देखभाल की जा रही है।जच्चा (महिला) का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है। 

पलामू जिले के चैनपुर सामुदायिक अस्पताल में शनिवार को एक 30 वर्षीय महिला ने एक साथ चार बच्चियों को जन्म दिया। हालांकि इनमें से एक बच्ची की जन्म के आधे घंटे के बाद ही मृत्यु हो गई।

पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि चैनपुर प्रखंड के पिंडरा गांव की संजय भुइयां की पत्नी रीता देवी ने एक साथ चार बच्चियों को सामान्य प्रसव से जन्म दिया। उन्होंने बताया कि चारो नवजात का वजन सामान्य से कम था। इनमें से एक बच्ची अस्वस्थ थी जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियों को मेदिनीनगर सदर अस्पताल में स्पेशल नियोनेटल केयर यूनिट में भर्ती कर उनकी विशेष देखभाल की जा रही है। जच्चा (महिला) का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है। 

Web Title: 30-year-old woman gave birth to four girls together, one died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे