दिल्ली के रोहिणी में 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: November 3, 2020 23:35 IST2020-11-03T23:35:24+5:302020-11-03T23:35:24+5:30

30-year-old woman gang-raped in Rohini, Delhi | दिल्ली के रोहिणी में 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली के रोहिणी में 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म

नयी दिल्ली, तीन नवंबर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में तीन लोगों ने 30 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी और पूर्व बाउंसरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना 31 अक्टूबर की है।

घटना के बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान सुरक्षा गार्ड कंवरपाल (32), बाउंसर मनीष (22) तथा प्रवीण तिवारी (24) के तौर पर की गयी है।

Web Title: 30-year-old woman gang-raped in Rohini, Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे