लाइव न्यूज़ :

बंगाल में आग में 30 दुकानें जलकर खाक, एक व्यक्ति झुलसा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:42 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जुलाई कोलकाता के उत्तरी हिस्से में केष्टोपुर में शनिवार देर रात आग लगने से करीब 30 दुकानें जलकर खाक हो गयीं और एक व्यक्ति झुलस गया।

दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि आग देर रात करीब दो बजे लगी और दमकल की 15 गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। सूत्रों ने बताया कि एक स्थानीय निवासी बचने की कोशिश में झुलस गया और उसकी हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि आग केष्टोपुर में सतरूपा पल्ली में सड़क किनारे बनी फर्नीचर की एक दुकान में लगी और उसे झोपड़ियों में बनी नजदीक की दुकानों तक फैलने में वक्त नहीं लगा।

घटना के बारे में सुनकर दमकल सेवा मंत्री सुजित बोस घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निशमन अभियान की निगरानी की। बोस ने स्थानीय लोगों के उन आरोपों से इनकार किया कि दमकलकर्मी देर से पहुंचे और कहा कि दमकलकर्मियों के फौरन हरकत में आने से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

स्थानीय विधायक अदिति मुन्सी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने प्रभावित परिवारों से बात की। दमकल सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि दुकान में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लगी और ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग दूसरी दुकानों तक फैल गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं