लाइव न्यूज़ :

गोवा में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण : प्रियंका

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:35 IST

Open in App

पणजी, 10 दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का शुक्रवार को वादा किया। उन्होंने आम आदमी पर कटाक्ष करते हुए लोगों से ''बाहर'' से गोवा में आ रहीं पार्टियों से सावधान रहने को कहा।

उन्होंने गोवा की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाने के प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की और उसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया, जहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उसकी सरकार है।

प्रियंका गांधी ने तटीय राज्य की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र के मोरपीरला गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं से बातचीत की। कांग्रेस नेता आदिवासी महिलाओं के साथ उनके पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुईं।

गांधी ने सभा में अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा, ''इस बार जब आप मतदान करने जाएं तो सबसे पहले अपने बारे में, अपने राज्य और अपने परिवार के बारे में सोचें। उस पार्टी को वोट दें जो आपके मुद्दों का समाधान करेगी।''

उन्होंने कहा, ''कई पार्टियां बाहर से आएंगी। इन दिनों नयी पार्टियां आ रही हैं।''

कांग्रेस नेता ने लोगों से मतदान से पहले यह देखने को कहा कि इन संबंधित दलों ने उन राज्यों में क्या किया है, जहां वे सत्ता में हैं।

गांधी ने कहा, “क्या उन्होंने विकास किया है? मैं दिल्ली से हूं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली में इतना प्रदूषण है कि आप सांस भी नहीं ले सकते।''

प्रियंका गांधी ने कहा, ''केवल कांग्रेस पार्टी ही आपके लिए काम करेगी।''

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस 30 फीसदी नौकरियां 'केवल महिलाओं के लिए' आरक्षित रखेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''आपको अपने पर्यावरण,जल, समुद्र, कृषि को बचाना होगा। आपको सोचना होगा कि कौन सी पार्टी आपके लिए काम करेगी।''

उन्होंने गोवा में पानी की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को हल करने का भी आश्वासन दिया, जहां 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम, एआईसीसी गोवा डेस्क के प्रभारी दिनेश गुंडू राव, नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत, गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर और पार्टी प्रवक्ता एल्टन डी'कोस्टा भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह