लाइव न्यूज़ :

बिहार में 30 फीसदी कॉलेज, 25 फीसदी विश्वविद्यालय एनएएसी मान्यता प्राप्त- शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:34 IST

Open in App

पटना, नौ मार्च बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में 30 प्रतिशत अंगीभूत (सरकारी) महाविद्यालय और 25 प्रतिशत विश्वविद्यालय एनएएसी मान्यता प्राप्त हैं।

सदन में राजद सदस्य ललित कुमार यादव द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए चौधरी ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में एनएएसी के मानकों का जिक्र किया और कहा कि राज्य में 270 अंगीभूत अथवा सरकारी कॉलेजों में से केवल 90 कॉलेजों को एनएएसी मान्यता प्राप्त है जो 30 प्रतिशत हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह 16 विश्वविद्यालयों में से केवल 25 प्रतिशत यानी चार विश्वविद्यालय एनएएसी मान्यता प्राप्त हैं। यद्यपि 13 विश्वविद्यालय एनएएसी से मान्यता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

चौधरी ने स्वीकार किया कि अभी तक स्थिति असंतोषजनक है तथा एनएएसी से मान्यता प्राप्त करने के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि उच्च अध्ययन के संस्थानों के लिए एनएएसी मान्यता प्राप्त करने की सरकार इच्छुक है तथा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को एनएएसी मान्यता प्राप्त करने के लिए सुविधाओं में सुधार करने के लिए कहा गया है।

चौधरी ने कहा कि संबंधित कॉलेजों ने एनएएसी मान्यता के लिए अपने-अपने विश्वविद्यालयों के माध्यम से आवेदन किया है। उनका कहना था कि राज्य सरकार इस उद्देश्य के लिए आधारभूत संरचना सहित सुविधाओं को पूरा करने में कॉलेजों की मदद करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर