लाइव न्यूज़ :

अमृतसर-रोम की उड़ान में सवार 30 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई एयर इंडिया की गत बुधवार की अमृतसर-रोम उड़ान में सवार 30 लोग इटली पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। विमानन उद्योग के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन 30 लोगों में से कम से कम चालक दल के दो सदस्य भी शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि संक्रमित पाए गए लोगों के साथ ही विमान में सवार सभी 242 लोगों को इटली की सरकार ने पृथक-वास में भेज दिया।

इटली की सरकार ने पिछले बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर भारत से आने वाले सभी यात्रियों को 10 दिनों के पृथक-वास में भेजे जाने के निर्देश दिए थे।

भारत में सोमवार को कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले आए तथा 3417 और मरीजों की मौत हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,99,25,604 जबकि मृतक संख्या 2,18,959 हो गयी है।

देश में एक मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे