लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस के कारण 30 लोगों की एक आंख की रोशनी गई

By भाषा | Updated: July 4, 2021 20:37 IST

Open in App

कोयंबटूर, चार जुलाई कोयंबटूर में एक सरकारी अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित 264 मरीजों में से 30 लोगों की एक आंख की रोशनी चली गई। अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल की डीन डॉक्टर एन निर्मला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यहां भर्ती सभी लोगों की एंडोस्कोपी हुई थी, जिनमें से 110 की आंख की सर्जरी हुई। लेकिन बेहद संक्रमित 30 मरीजों की एक आंख की रोशनी चली गई। उन्होंने बताया कि वैसे मरीज जो बीमारी के शुरुआती चरण में ही इलाज के लिए आ गए थे, उनका इलाज हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि वह आंख या चेहरे में सूजन, आंखों में लाली या दांतों में दर्द को नजरअंदाज न करें। डीन ने कहा कि इन परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को डॉक्टर से मिलने या अस्पताल जाने से परहेज नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह