पंजाब में कोविड-19 के 30 नए मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:00 IST2021-09-10T22:00:57+5:302021-09-10T22:00:57+5:30

30 new cases of Kovid-19 in Punjab, one more patient died | पंजाब में कोविड-19 के 30 नए मामले, एक और मरीज की मौत

पंजाब में कोविड-19 के 30 नए मामले, एक और मरीज की मौत

चंडीगढ़, 10 सितंबर पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 6,00,970 हो गए। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

महामारी से अमृतसर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मृतकों की कुल संख्या 16,453 पर पहुंच गई। इस संख्या में एक मौत वह भी है, जिसे पहले नहीं जोड़ा गया था।

राज्य में अभी 323 मरीज उपचाराधीन हैं। पंजाब में कोविड से पीड़ित होने के बाद अब तक 5,84,194 लोग ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, चंडीगढ़ में गत 24 घंटे में संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 30 new cases of Kovid-19 in Punjab, one more patient died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे