पुडुचेरी में कोविड-19 के 30 नये मामले, अभी तक कुल 1,28,332 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:29 IST2021-11-11T15:29:48+5:302021-11-11T15:29:48+5:30

30 new cases of Kovid-19 in Puducherry, total 1,28,332 people infected so far | पुडुचेरी में कोविड-19 के 30 नये मामले, अभी तक कुल 1,28,332 लोग संक्रमित

पुडुचेरी में कोविड-19 के 30 नये मामले, अभी तक कुल 1,28,332 लोग संक्रमित

पुडुचेरी, 11 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नये मामले आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,332 हो गई है।

केन्द्र शासित प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में कमी आयी है। बुधवार को 39 नये मामले आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 2,537 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 30 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से कराईकल में 16, पुडुचेरी में सात, माहे में पांच और यनम में दो मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग ने अभी तक 19.39 लाख नमूनों की जांच की है जिनमें से 16.41 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

पुडुचेरी में अब तक 11,45,328 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए गए हैं। इनमें से 7,30,148 लोगों को टीके की पहली खुराक और शेष 4,15,180 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 30 new cases of Kovid-19 in Puducherry, total 1,28,332 people infected so far

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे