लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 30 नए मामले, एक भी मौत नहीं

By भाषा | Updated: September 22, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 30 नए मामले आए और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत रही। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण से केवल तीन मरीजों की मौत हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 14,38,586 हो गए हैं जबकि 14.13 लाख से अधिक लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई या दिल्ली से अन्य जगह चले गए हैं। पिछले 24 घंटों में 19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

इसमें कहा गया है कि मृतकों की संख्या 25,085 ही है और संक्रमण दर 1.74 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 70,651 नमूनों की जांच की गयी। इनमें से 49,728 आरटी-पीसीआर जांच की गयी जबकि बाकी रैपिड एंटीजन जांच की गयी।

दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 39 मामले सामने आए थे और कोई मौत नहीं हुई थी। सोमवार को 20 मामले सामने आए थे और किसी भी रोगी की जान नहीं गई थी। रविवार को 28 तथा शनिवार को 41 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को 55 मामले सामने आए थे और एक रोगी की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार बुधवार को दिल्ली में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 411 रही। घर में पृथक वास में रह रहे लोगों की संख्या 131 है। निषिद्ध क्षेत्रों की तादाद 100 है।

दिल्ली में अब तक 1.63 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। 49,97,485 लोग टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह