लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 30 नए मामले

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:51 IST

Open in App

रायपुर, 29 सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 30 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,325 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 18 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 30 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से तीन, दुर्ग से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से एक, कोरबा से दो, जांजगीर—चांपा से चार, मुंगेली से तीन, कोरिया से एक, बस्तर से दो, कोंडागांव से पांच, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से एक और अन्य राज्य से दो मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,325 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,475 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 285 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,565 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,936 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र