लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:57 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 जुलाई गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,24,713 हो गई। एक अधिकारी यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हालांकि दिन के दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 10,076 ही रही। उन्होंने बताया कि इस महामारी से स्वस्थ होने के बाद 42 और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 8,14,307 हो गई। राज्य में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 330 है।

अधिकारी ने बताया कि दाहोद और सूरत जिलों में छह-छह मामले सामने आए, इसके बाद अहमदाबाद में पांच और वडोदरा में चार मामले दर्ज किये गये।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रविवार को 3,22,664 लोगों को टीके की खुराक दी गई जिससे अब तक राज्य में खुराक लेने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,16,30,218 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो