लाइव न्यूज़ :

पंकज त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 30 लाख फॉलोअर्स

By भाषा | Updated: January 15, 2021 15:24 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 30 लाख ‘फॉलोअर्स’ हो गये हैं। उन्होंने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

अपनी विचित्र देसी शैली में अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के साथ एक आभासी (डिजिटल) पार्टी भी की और अपने प्रशंसकों को उनकी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एक गिलास पानी पीने के लिए कहा।

फिल्म ‘लूडो’ में अभिनय करने वाले त्रिपाठी ने 34 सेकंड के अपने एक वीडियो में कहा, ‘‘इंस्टाग्राम पर मेरे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। इसलिए, इस अवसर पर एक आभासी पार्टी है, जिसकी मेजबानी मेरे द्वारा की गई है। हर कोई अपनी रसोई में जाये और एक गिलास पानी पिये और पांच मिनट तक गहरी सांस लें। मेरे साथ जुड़ने के लिए, मुझे प्यार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

पिछले वर्ष अभिनेता की ‘‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’’, ‘‘लूडो’’, ‘‘शकीला’’, ‘‘मिर्जापुर 2’’ और ‘‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड डोर’’ जैसी फिल्में और शो रिलीज हुए थे।

वर्ष 2021 की शुरूआत भी उनके लिए अच्छी हुई है और सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘‘कागज’’ रिलीज हुई है जिसमें अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर