लाइव न्यूज़ :

गंगोत्री राजमार्ग का 30 मीटर हिस्सा टूटकर भागीरथी नदी में समाया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:47 IST

Open in App

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), तीन अगस्त उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेथी के पास सड़क का एक हिस्सा टूटकर भागीरथी नदी में समा गया जिससे यातायात अवरूद्ध हो गया ।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि पहाडी दरकने से सड़क का 30 मीटर हिस्सा टूटकर भागीरथी नदी में गिर गया जिससे राजमार्ग पर नेशनल हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 28.3 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन 310 मीटर लंबी सुरंग भी खतरे की जद में आ गई है।

जिले में गत 15 दिनों से निरंतर हो रही बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण से लेकर हर्षिल तक जगह-जगह भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हो गए हैं। सड़क टूटने तथा यातायात बाधित होने की जानकारी मिलने के बाद भटवाड़ी के उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा वाहनों को मनेरा बाईपास के जरिए दूसरे मार्ग पर भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल